Sunday, March 22, 2020

मैं, मैं से...


Monday, January 27, 2020

मैं, मैं से...

लिखता हूँ
जो देखता हूँ।
देखता हूँ तो
समझता हूँ।
समझ के
पूनः देखता हूँ और फिर,
देख कर चलता हूँ...
उन्ही तमाम आड़ी-टेढ़ी रेखाओं पर
जो कभी...

कभी यूँ ही बात की जाए, खयालों की,
तो बस यूं ही...
खयाल कभी गली के नुक्कड़ पे तो,
कभी चाय की चुस्की लेते...
तो इत्तफ़ाक़ कभी यूँ होता कि...

न जाने
अनजाने ही सही,
मिला तो...

मैं, मैं से,
या स्वयं से...


सौरभ की कलम से...
28th January, 2020
Tuesday
05:43 AM

No comments:

सच्ची भक्ति

अगर हमारी भग्ति में सच्चाई हो,
तो स्वयं ईश्वर प्रसन्न होकर,
हमें प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में,
अपनी उपस्तिथि का प्रमाण भी देते हैं।
चाहे वह मूर्ति में हो या साक्षात्,
हमारी सच्ची मेहनत व् लगन का फल,
वह ज़रूर देते हैं। 
और प्रत्येक भक्त की सच्ची भग्ति की शक्ति का परिणाम,
उसे अवश्य ही प्राप्त होता है।
सौरभ की कलम से...

Saturday, March 21, 2020

कोविड-19" “सतर्क हम, सुरक्षित एक समाज।“*

[6:35 PM, 3/21/2020] Alok Art Academy: *"कोविड-19" “सतर्क हम, सुरक्षित एक समाज।“*
एक कलाकार अपनी अभिव्यक्ति उसकी कला द्वारा ही प्रस्तुत कर सकता है। उसे यही कार्य आता है और वह उस कार्य में निपुण भी होता है। ऐसी ही अभिव्यक्ति के सिद्धहस्त कलाकार ने अपने मन के भावों को एक कलाकृति के माध्यम से प्रस्तुत किया साथ ही जन चेतना का एक प्रमाण भी दिया जहाँ संपूर्ण विश्व कोरोना जैसे घातक वायरस से बचने के भरसक प्रयास कर रहा है। वहीं देश के चित्रकार सौरभ भट्ट ने संपूर्ण मानव जाति को अपनी कला से सतर्क व सजग रहने का संदेश दिया है। भट्ट ने अपनी कलाकृति *"कोविड-19"* में तीन मानव आकृतियों को मुँह पर मास्क लगाए दर्शाया है।

यह कलाकृति ज्वलंत एवं वास्तविक परिपेक्ष की एक अत्याधुनिक करंट विषय पर आधारित समसामयिक कलाकृति है। जिसे कलाकार ने इस कलाकृति का करीब एक दशक पहले निर्माण किया था। यह एक कलाकार की रचनात्मकता का प्रमाण है या उसके पूर्वाभास का...? यह कहना कठिन है परंतु इस कलाकृति द्वारा संपूर्ण मानव जाति के लिए एक सतर्कता का संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण है।

*सतर्क रहें सुरक्षित रहें*                   Goverdhan Lal Bhatt
Director
Alok Art Gallery,
C-60, Subhash Nagar, Bhilwara (Rajasthan) Pin: 311001 India.
Contact us: 7891519035