Saturday, March 21, 2020

कोविड-19" “सतर्क हम, सुरक्षित एक समाज।“*

[6:35 PM, 3/21/2020] Alok Art Academy: *"कोविड-19" “सतर्क हम, सुरक्षित एक समाज।“*
एक कलाकार अपनी अभिव्यक्ति उसकी कला द्वारा ही प्रस्तुत कर सकता है। उसे यही कार्य आता है और वह उस कार्य में निपुण भी होता है। ऐसी ही अभिव्यक्ति के सिद्धहस्त कलाकार ने अपने मन के भावों को एक कलाकृति के माध्यम से प्रस्तुत किया साथ ही जन चेतना का एक प्रमाण भी दिया जहाँ संपूर्ण विश्व कोरोना जैसे घातक वायरस से बचने के भरसक प्रयास कर रहा है। वहीं देश के चित्रकार सौरभ भट्ट ने संपूर्ण मानव जाति को अपनी कला से सतर्क व सजग रहने का संदेश दिया है। भट्ट ने अपनी कलाकृति *"कोविड-19"* में तीन मानव आकृतियों को मुँह पर मास्क लगाए दर्शाया है।

यह कलाकृति ज्वलंत एवं वास्तविक परिपेक्ष की एक अत्याधुनिक करंट विषय पर आधारित समसामयिक कलाकृति है। जिसे कलाकार ने इस कलाकृति का करीब एक दशक पहले निर्माण किया था। यह एक कलाकार की रचनात्मकता का प्रमाण है या उसके पूर्वाभास का...? यह कहना कठिन है परंतु इस कलाकृति द्वारा संपूर्ण मानव जाति के लिए एक सतर्कता का संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण है।

*सतर्क रहें सुरक्षित रहें*                   Goverdhan Lal Bhatt
Director
Alok Art Gallery,
C-60, Subhash Nagar, Bhilwara (Rajasthan) Pin: 311001 India.
Contact us: 7891519035

No comments:

Post a Comment